
जुलाई में पूर्ण सूर्यग्रहण होने वाला है। यह सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण होगा। खगोलविदों की राय में अगला पूर्ण सूर्यग्रहण 123 साल बाद होगा। इसी महीने चंद्रग्रहण भी होगा। 22 जुलाई को होने वाला पूर्ण सूर्यग्रहण भारत समेत नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार व चीन में देखा जा सकेगा। इन देशों से होते हुए सूर्यग्रहण का मार्ग प्रशांत महासागर होता हुआ जापान तक जाएगा। यह ग्रहण 6 मिनट 39 सेकेंड तक रहेगा। अगली बार ऐसा सूर्यग्रहण 13 जून, 2132 में होगा। 7 जुलाई को आंशिक चंद्रग्रहण होगा। हालांकि इसे नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। 2009 में होने वाले चार चंद्रग्रहणों में यह दूसरा होगा।
3 comments:
उपयोगी जानकारी दी है।आभार।
महत्वपूर्ण जानकारी. कितने बजे भारत के विभिन्न भूभागों पर देखा जा सकेगा की जानकारी भी होती तो अच्छा रहता. वैसे तब तक सभी मीडिया वाले जाग जायेंगे. आभार
इस जानकारी के लिये धन्यवाद, एक बार हमारे यहां भी पुर्ण सुर्या ग्रहण लगा था,
धन्यवाद
Post a Comment