Tuesday, June 30, 2009

21 वीं सदी की सबसे बड़ी खबरों में से एक है जैक्सन की मौत


पॉप गायक माइकल जैक्सन की मौत मुख्य धारा के मीडिया और इंटरनेट मीडिया पर 21 वीं सदी की सबसे शीर्ष खबरों में से एक बन गई है। ग्लोबल लैंग्वेज मॉनिटर ने कहा है कि माइकल जैक्सन की मौत वैश्विक मीडिया के लिए शीर्ष दर्जे की घटना बन गई है। उन्होंने कहा है कि उनसे जुड़ा घटनाक्रम 21 वीं सदी के शीर्ष मीडिया में उनके तथा उनके संगीत के वैश्विक प्रभाव का सबूत है। जैक्सन अपनी मौत के 72 घंटे बाद वैश्विक प्रिंट तथा इलैक्ट्रानिक मीडिया पर नौवें स्थान पर आ गए। इंटरनेट, ब्लाग और सामाजिक माध्यमों पर जैक्सन की मौत से जुड़ा घटनाक्रम अमेरिका में बराक ओबामा के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद दूसरे स्थान पर है।

ब्रिटिश संसद के पहले एशियाई सदस्य थे दादा भाई नौरोजी


द ग्रैंड ओल्डमैन आफ इंडिया के नाम से मशहूर दादा भाई नौरोजी ब्रिटिश संसद में चुने जाने वाले पहले एशियाई थे। संसद सदस्य रहते हुए उन्होंने ब्रिटेन में भारत के विरोध को प्रस्तुत किया। दादा भाई नौरोजी ने भारत की लूट के संबंध में ब्रिटिश संसद में ड्रेन थ्योरी पेश की। इस ड्रेन थ्योरी में भारत से लूटे हुए धन को ब्रिटेन ले जाने का उल्लेख था।नौरोजी अपनी वाक कला से लोगों को अचंभित करते थे। वह जब ब्रिटिश संसद के लिए सदस्य चुने गए तो उन्होंने संसद में कहा कि मैं धर्म और जाति से परे एक भारतीय हूं।वह कहा करते थे कि जब एक शब्द से काम चल जाए तो दो शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। एक लिबरल के रूप में वह १८९२ में हाउस आफ कामंस के लिए चुने गए।नौरोजी एक कुशल उद्यमी थे। 1939 में पहली बार नौरोजी की जीवनी लिखने वाले आर पी मसानी ने जिक्र किया है कि नौरोजी के बारे में 70 हजार से अधिक दस्तावेज थे, जिनका संग्रह ठीक ढंग से नहीं किया गया।

Sunday, June 14, 2009

अगले महीने होगा सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण


जुलाई में पूर्ण सूर्यग्रहण होने वाला है। यह सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण होगा। खगोलविदों की राय में अगला पूर्ण सूर्यग्रहण 123 साल बाद होगा। इसी महीने चंद्रग्रहण भी होगा। 22 जुलाई को होने वाला पूर्ण सूर्यग्रहण भारत समेत नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार व चीन में देखा जा सकेगा। इन देशों से होते हुए सूर्यग्रहण का मार्ग प्रशांत महासागर होता हुआ जापान तक जाएगा। यह ग्रहण 6 मिनट 39 सेकेंड तक रहेगा। अगली बार ऐसा सूर्यग्रहण 13 जून, 2132 में होगा। 7 जुलाई को आंशिक चंद्रग्रहण होगा। हालांकि इसे नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। 2009 में होने वाले चार चंद्रग्रहणों में यह दूसरा होगा।