Tuesday, December 9, 2008
बलात्कार मामलों में भारत का तीसरा स्थान
बलात्कार के मामलों में दुनियाभर में भारत का स्थान तीसरा है। बलात्कार के सर्वाधिक मामले अमेरिका और फिर दक्षिण अफ्रीका में दर्ज किये जाते हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में इस वर्ष की पहली तीन तिमाही के दौरान बलात्कार के 18,359 मामले दर्ज किये गये थे जबकि अमेरिका में 93,934 और दक्षिण अफ्रीका में 54,926 मामले दर्ज किये गये। बलात्कार के सबसे कम मामले जार्डन में 78, लात्विया में 260, बुल्गारिया में 403 और फिनलैंड में 596 में दर्ज किये गये। जिन देशों में बलात्कार की घटनाएं अधिक दर्ज होती हैं उनमें जर्मनी 8,133, थाईलैंड 5,060, स्वीडन 3,787 और अर्जेटीना 3,447 शामिल हैं। भारत में इस अवधि के दौरान यौन उत्पीड़न के कुल 44,159 मामले दर्ज किये गये थे। कुल मामलों की संख्या में भी भारत का स्थान इंग्लैंड और जर्मनी के बाद तीसरा है जहां क्रमश: 62,100 और 47,070 मामले दर्ज किये गये थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
2 comments:
शर्म की बात है यह. भारत में, जहाँ औरत को देवी माना जाता है, इस प्रकार की शर्मनाक घटनाएं एक कलंक हैं.
अमरीका और अफ्रीका के मुकाबले हीनता का बोध हो रहा होगा कई मर्दों को?
Post a Comment