Thursday, October 2, 2008

अहिंसा के पुजारी ही बने हिंसा के शिकार


देश और दुनिया को हिंसा और आतंक से मुक्ति तथा समृद्धि के लिए जीवन भर लड़ाई लड़ने वाला खुद ही हिंसा का शिकार हुआ। रामराज्य का ले आउट तैयार कर चुके थे, किंतु यह ले आउट लागू नहीं हो सका। दिमाग में परिकल्पनाएं राष्ट्रहित की थी, किंतु उनके देहावसान के बाद सारी की सारी योजनाएं धरी की धरी रह गयीं। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जन्म तिथि है। नेता लोग उनकी समाधि पर जाकर दो फूल चढ़ा देते हैं। स्कूलों, बाजारों में बंदी रहती है। क्या कभी किसी नेता ने सोचा कि वह उसी समय आतंक, हिंसा को खत्म करना चाहते थे। इसका मतलब साफ है कि उस समय भी इस तरह की घटनाएं हो रही थीं। गांधी जी इनकी समाप्ति चाहते थे किंतु वह खुद भी हिंसा के शिकार हुए। गांधी जी के बाद कोई ऐसा ताकतवर नहीं मिला देश को जिसने हिंसा और आतंक की जड़ों का नामोनिशान मिटा दिया हो। उसके बाद तो इंदिरा गांधी, राजीव गांधी भी हिंसा की शिकार हुए। आज भी देश में ही नही बल्कि विश्‍व में हिंसा और आतंक की घटनाएं जारी हैं। क्या कारण है कि विश्‍व स्तर पर भी कोई ऐसा नेता पैदा नहीं हुआ जिसने निर्दोंषों की हत्या करने वाले आतंकी संगठन का पूरी तरह तहस नहस कर दिया हो। आखिर ऐसा क्यों नहीं हो सका। इसमें अब तक क्यों सफल नहीं हो सके। विश्‍व को जबाव देना पड़ेगा। यदि गांधी जी के द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्यो को तभी से पूरा कार्य करने का एक अभियान चलाया होता तो अब तक पूरे हो गए होते। योजनाएं तो बनी किंतु उन्हें सफलतापूर्वक क्रियांवित नहीं हुयीं। गांधी जी के नाम पर लोगों को ठगा गया और लोग ठगते चले गए। आखिर कब तक लोग ठगते रहेंगे। हिंसा, आतंकवाद, गरीबी, अशिक्षा, गांवों में आधे अधूरे विकास यह सब मुंह जबानी बोल रहें हैं कि देश अभी भी इन्हीं सबसे पिछड़ा हुआ है। आखिर कब तक पिछड़ा रहेगा। क्या नेता लोगों को संतुष्ट कर पाएंगे। मुझे उम्मीद है सत्य अहिंसा दया करूणा और परोपकार जैसे सर्वश्रेष्ठ मानवीय मूल्यों पर आधारित गांधी जी के विचार और आदर्श सम्पूर्ण मानवता के लिए हमेशा उपयोगी और प्रासंगिक बने रहेंगे।

Wednesday, October 1, 2008

गांधी जी महान थे, लेकिन सफल नहीं




ब्रिटिश सरकार ने इंग्लैंड में पहली बार किसी राजनेता पर डाक टिकट जारी किया था पह थे महात्मा गांधी जी। जबकि यही गांधी जी भारत में अंग्रेजों के खिलाफ देश छोड़ो अभियान में लगे हुए थे। गोरे लोगों की भारत में हुकूमत थी। विरोध करने पर नेताओं को जेल में बंद कर दिया जाता था, उनमें गांधी जी सबसे आगे थे और ब्रिटिश सरकार ने उन्हीं पर डाक टिकट जारी किया। यह उनकी महानता का प्रतीक था। उनके व्यक्तित्व का प्रतीक था। महात्मा गांधी की महानता पर कभी संदेह नहीं किया गया, लेकिन उनकी सफलता पर जरूर किया गया। मनुष्य को उसकी दुष्टता से मुक्त कराने में वह उसी तरह असफल रहें जैसे बुद्ध रहे, जैसे ईसा रहे। मगर उन्हें हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जायेगा जिसने अपना जीवन आगे आने वाले सभी युगों के लिए एक शिक्षा की तरह बना दिया। महात्मा गांधी ने हरिजन पत्रिका में लिखा था कि मैं प्रकृति के नियमों के बारे में अपने पूर्ण अज्ञान को स्वीकार करता हूं। लेकिन जिस प्रकार मैं संशयवादियों के समक्ष ईश्वर के अस्तित्व को सिद्ध करने में असमर्थ होने के बावजूद उसमें विश्वास करना नहीं छोड़ सकता। उसी प्रकार मैं बिहार के साथ अस्पृश्यता के पाप के संबंध को सिद्ध नहीं कर सकता। हालांकि मैं सहज ज्ञान के द्वारा इस संबंध को महसूस करता हूं।दो अक्टूबर एक और महान नेता की याद दिलाता है, वह हैं देश के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी। इन्होंने ही जय जवान, जय किसान का नारा बुलंद किया था। सादा जीवन और ईमानदारी तो इनमें कूट-कूटकर भरी थी। जब देश में आस्ट्रेलिया व अन्य देशों से बमुश्किल लाल गेंहू ही आ पाता था क्योंकि भारत में खाद्यान्न संकट था। जनसंख्या के हिसाब से गेंहू की मांग अधिक होने से शास्त्री जी परेशान थे। उन्होंने ही कहा था कि देश का हर व्यक्ति एक दिन व्रत रहे जिससे गेंहू की बचत हो सके। और यही नहीं सर्वप्रथम उन्होंने ही व्रत रखना शुरू किया। और देश के सामने एक उदाहरण पेश किया। ताशकंद समझौते में जाने के लिए वह जिद पकड़े थे कि वह धोती, कुर्ता में ही जाएंगे, क्योंकि परिस्थितियों ने इनकी पोशाक को धोती, कुर्ता पर समेट दिया था। लेकिन अधिक दबाव में ही रातों रात उनके लिए कोट-पेंट सिला गया तब वह ताशकंद पहुंचे। एक बार की बात है जब उनकी सरकारी गाड़ी उनके पुत्र सुनील शास्त्री घूमने के लिए ले गए थे जब वह वापस आए तो ड्राइवर से कहा कि गाड़ी की लोग बुक में इसकी इंट्री है, तो ड्राइवर घबराया। उन्होंने ड्राइवर को सख्त निर्देश दिया कि जितनी दूर घूमने गए उसका पैसा मैं खुद भरूंगा और याद रहे यह गाड़ी मुझे सरकारी कार्यो को निपटाने के लिए दी गयीं हैं, निजी कामों के लिए नहीं। उस दिन के बाद से सुनील शास्त्री ने कभी भी सरकारी गाड़ी का अपने लिए प्रयोग नहीं किया। यह थे उनके विचार और सिद्धांत। मुझे इस तरह के नेताओं को नमन करना चाहिए और मैं करता हूं। दो अक्टूबर गांधी जी और शास्त्री जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Tuesday, September 30, 2008

जोधपुर भगदड़: अव्यवस्था का परिणाम


सरकारों की जिम्मेदारी बनती थी कि शरदीय नवरात्रि के आरंभ के पूर्व ही सुरक्षा व्यवस्था का ठीक तरह से जायजा लिया जाता, लेकिन जोधपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर में हुई भगदड़ ने सरकार की कानून-व्यवस्था के समक्ष सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। आज नवरात्रि का पहला दिन था और पहले दिन ही रोंगटे खड़े करने वाली घटना घटित हो गई। यदि जिला व पुलिस प्रशासन ने आने व जाने वालों के रास्ते अलग-अलग कर दिए होते और साथ में एक बात और ध्यान देने की है कि जब भी भीड़ होने की आशंका हो तब कोशिश करनी चाहिए कि भीड़ को कम आने दें और अंदर आए हुए श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा बाहर निकालना चाहिए। पूजा स्थल पर ज्यादा देर तक किसी को रोककर खड़ा नहीं करना चाहिए। मैं विव्श्रास के साथ कह सकता हूं कि भीड़ वाले जगहों को आराम से नियंत्रण में किया जा सकता है। इलाहाबाद कुंभ मेले में इसी पद्धति को अपनाया जाता है। आपने देखा होगा कि करोड़ों लोग बिना किसी अनहोनी घटना के स्नान करते हैं। आज की घटना राजस्थान प्रांत के जोधपुर में पहाड़ी की चोटी पर स्थित विख्यात मेहरानगढ़ किले में बने चामुंडा मंदिर में भगदड़ में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए। सरकार और प्रशासन का वही रटा-रटाया वाक्य कि राहत कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ूगा और प्रभावित लोगों तथा परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी। यह स्तब्धकारी घटना है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पवित्र स्थल पर और त्योहार के मौके पर ऐसी घटना हुई। इस व्यवस्था को संभालने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो।

Sunday, September 28, 2008

दिल्ली बनी आतंकी नगरी

दिल्ली में कब तक बम धमाके गूंजते रहेंगे। कब तक निर्दोषों की हत्याएं होती रहेंगी। कब तक आतंकी यहां शरण लिए रहेंगे। दिल्ली के माथे पर काले शनिवार के धब्बे का लगा कलंक कब मिटेगा। मैं आप को बता दूं कि यहां तीनों बम धमाके शनिवार के ही दिन हुए हैं। आखिर आतंकियों ने शनिवार का ही दिन क्यों चुना। दो सप्ताह पहले ही यहां सीरियल बम धमाके हुए थे। इसकी गुत्थी अभी तक सुलझ भी नहीं पाई थी कि दिल्ली के खाते में एक और धमाका आया। पुलिस के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती है। पुलिस को इस चुनौती को स्वीकार करनी पड़ेगी। उन्हें इसकी लड़ाई एक नई रूप रेखा बनाकर लड़नी पड़ेगी। योग्य व अनुभवी पुलिस वालों को इस टीम में शामिल कर एक योद्धा के रूप में काम करना होगा। मेरा आतंकियों के लिए भी एक सुझाव है कि वो अपने सारे हथियारों को जल्द से जल्द डाल दें। अच्छे मार्गो को अपनाएं। इस मार्ग पर चलने से न सिर्फ सुख शांति मिलती है बल्कि उम्र भी बढ़ती है। क्योंकि तब आप किसी का अहित नहीं करते हैं।

Tuesday, September 23, 2008

पैर की जूतियां भी घिस जाती हैं

देश में लोग न सिर्फ मंहगाई की मार झेल रहे हैं बल्कि भ्रष्ट अधिकारियों व नेताओं के यहां चक्कर काटते-काटते पैर की जूतियां भी घिस जाती हैं पर काम नहीं होता। यदि आपको अपनी जूतियां नहीं घिसवानी हों तो काम के बदले पैसा देना पड़ेगा। करोड़ों रुपयों की सरकारी योजनाओं को विकास के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन गांवों तक पूरा पैसा पहुंचता ही नहीं है। सूखा, बाढ़ के नाम पर भी केंद्रीय सहायता राज्यों को दी जाती है, उसको भी नेता व अधिकारी मिलकर बंदर बांट कर लेते हैं और दिखावे के नाम पर जनता को पैसा दे दिया जाता है। जनता के नुकशान की भरपाई होना तो दूर की बात है, जीने के लिए भी पैसा नहीं मिल पाता। विकास कि नाम पर देश में कई योजनाएं चल रही हैं लेकिन जनता को सीधे लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांवों के विकास के नाम पर बनी योजनाओं का पैसा कहां चला गया। बीस साल पहले गांव जहां थे आज भी वहीं पर हैं। गांव में न तो पानी निकासी के लिए समुचित नालियां हैं, न ही पक्की सड़कें हैं, न ही स्कूलों और अस्पतालों की समुचित व्यवस्था है, बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं है। हम बात करते हैं गांवों के समुचित विकास की। लाल किले के प्राचीर से भाषण दिया जाता है गांवों के विकास पर। आम बजट पेश होता है गांवों के विकास पर साठ फीसदी खर्च होगा। आप खुद ही देखिए क्या गांवों में वास्तव में इतना बड़ा बजट पहुंचा है। यदि पहुंचा होता तो आज गांवों की वह दुर्गति नहीं होती जो आज है। लोग गांव छोड़कर शहरों की तरफ आ रहे हैं बेहतर जीवन यापन के लिए। बेहतर जीवन जीना किसे अच्छा नहीं लगता है। जब वोट मांगने का समय आता है तभी ढ़ेर सारे नेताओं के दर्शन ढ़ेर सारे वायदों के साथ गांवों में होते हैं। अपना उल्लू सीधा करने के बाद फिर वही ढाक के तीन पात। तभी तो भारत भ्रष्टाचार के मामले में दुनिया के अन्य देशों की तुलना में 12 पायदान और चढ़ गया है। दुनिया भर में भ्रष्टाचार का सूचकांक तैयार करने वाली संस्था ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल की ओर से जारी सूची में भारत में भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी की जानकारी दी गयी। रिपोर्ट में दुनिया भर के 180 देशों की सूची में भारत इस वर्ष 85 वें स्थान पर रहा। जबकि पिछले वर्ष भारत का 72वां स्थान था। इसके अलावा दुनिया का सर्वाधिक भ्रष्ट देश सोमालिया रहा। साथ ही डेनमार्क, न्यूजीलैंड और स्वीडन सूची में पहले स्थान पर रहने के कारण विश्व के सबसे ईमानदार देशों के रूप में सामने आये। जबकि सिंगापुर दूसरे और अमेरिका 18वें और ब्रिटेन 16वें स्थान पर रहे। इसके अलावा चीन पिछले वर्ष की तरह 72 वें स्थान पर ही कायम रहा। भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान की स्थिति में सुधार नहीं आया है पाकिस्तान इस साल 134 वें स्थान पर है।

Monday, September 22, 2008

लोग आतंकवादी क्यों बनते हैं

सामान्य जन जीवन न जीने वालों में एक बात दिमाग में तब आती है जब वे शहर की चकाचौंध से इतने ज्यादा प्रभावित होने लगते हैं कि रातों रात मालामाल हो जाना चाहते हैं। बस यहीं से शुरू होने लगती है उनकी अग्नि परीक्षा। घर से शहर आते हैं उच्च शिक्षा लेने, लेकिन अधिक महत्वाकांक्षी होने के कारण उन आकाओं के घेरे में फंसने लगते हैं जो रातोंरात पैसों से मालामाल करने का सब्जबाग दिखाते हैं। बस, यहीं से शुरू होता है उन्हें अच्छे या गलत रास्ते पर ले जाने का दौर।आतंकी संगठनों को विस्तारीकरण की योजना के लिए उन्हें ऐसे युवाओं की जरूरत होती है जो उन्हीं के मजहब के हों और आकाओं के दिशानिर्देशन पर काम कर सकें। रातोंरात मालामाल हो जाने की महत्वाकांछा रखने वाले युवा लोग संगठनों के आकाओं को मिल जाते हैं, लेकिन प्रायोगिक तौर पर ऐसा होता नहीं है। एक बार संगठन में आने के बाद निकलना असंभव होता है। उन्हें ऐके 47, ऐके 56 राइफलें पकड़ा दी जाती हैं और फिर शुरू होता है उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें समाज में आतंक फैलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर भेज दिया जाता है।आतंकवादियों के संगठनों की खास बात यह है कि उनमें मुस्लिम समुदाय के ही लोग हैं। लेकिन वे लोग यह भूल जाते हैं कि जब शहर के बाजारों में बम धमाके होंगे तो उसकी चपेट में जो भी लोग आएंगे हताहत होंगे, उनमें किसी भी जाति, धर्म के लोग हो सकते हैं। फिर कुछ समय बाद पकड़े भी जाते हैं और अदालती कार्यवाही के बाद उन्हें सजा मिलना लाजमी है। जीवन की कीमती उम्र समाप्त हो जाती है। जिन आकाओं ने मालामाल करने के सब्जबाग दिखाए थे, वह अब बहुत दूर हो जाते है। इन आकाओं को तो तुम्हारी जरूरत तभी तक रहती है जबतक कि तुम जिंदा व सुरक्षित रह कर समाज में आतंक फैलाने में लगे रहो।पड़ोसी देश हमारे देश में प्रशिक्षित आतंकवादियों को भेजकर बम धमाके करवा रहा है। निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। उनके आका इसे सफल कामयाबी बताते हैं। वाह! समाज व राजनीति दो धड़े बन चुके हैं। धमाके होने पर लोग आक्रोश होते हैं जबकि राजनेता सिर्फ दुख व्यक्त करके अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेते हैं। तुष्टिीकरण की राजनीति पर नेता अपना काम करने लगते हैं।मैं तो सिर्फ एक बात जानता हूं कि मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना। फिर यह तालीम किसने उन्हें दी कि मजहब ही सिखाता, आपस में बैर रखना।। कौन हैं इसके जिम्मेदार, ऐसे लोगों को फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए जिससे समाज में सुख-शांति वापस आ सके। साथ ही मैं ऐसे युवाओं का आह्वान करता हूं कि वो लोग ऐसे लोगों के बहकाबे में न आएं। समाज को स्वस्थ्य बनाएं, समाज को सुरक्षित बनाएं।

Friday, September 19, 2008

दिल्ली में पुलिस-आतंकी मुठभेड़, दिल्ली पर फिर दागा निशाना


दिल्ली पर आतंकवादियों का खतरा अभी टला नहीं है। शहर में आतंकियों की मौजूदगी ने आज पूरे दिल्ली को फिर हिला कर रख दिया। मेरे विचार से हर मस्जिद पर सुरक्षा बलों की तैनाती आवश्यक कर दी जानी चाहिए, क्योंकि यह सब नहीं किए जाने का ही परिणाम है कि आज आतंकियों ने फिर से दिल्ली को लक्ष्य बनाने की असफल कोशिश की। दक्षिणी दिल्ली के ओखला के पास जामिया नगर इलाके में स्थित खलीउल्लाह मस्जिद के पास एक घर में छिपे संदिग्ध आतंकवादियों के बीच पुलिस की मुठभेड़ में दो हुजी आतंकवादी ढेर हो चुके हैं और एक पकड़ा गया है। जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह मुठभेड़ दिल्ली में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के एक सप्ताह बाद हो रही है। मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब पुलिस अतीक नाम के आतंकी की तलाश में इलाके में गयी। ऐसा कहा जाता है कि अतीक सिमी कार्यकर्ता तौकीर का दाहिना हाथ है। इस बात की आशंका है कि तौकीर अहमदाबाद बम विस्फोट में शामिल रहा है। वह दिल्ली में हुए आतंकवादी हमले में भी वांछित है। इस सीधे मुठभेड़ से लोगों में डर पैदा हो गया है।दिल्ली दिलवालों की नहीं, बल्कि आतंकियों की नगरी बन चुकी है। यहां पर लोग आतंकियों को पनाह दे रहें हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। पुलिस सहित कई सुरक्षा बलों को सदैव तत्परता से ड्यूटी निभानी होगी। मैं एक बात और स्पष्ट करना चाहता हूं कि जो नहीं कहनी चाहिए थी, लेकिन परिस्थितियां ही कुछ कह रहीं हैं कि मुसलिम समुदाय पर कड़ी निगरानी की जरूरत है। हर आतंकी संगठन के सारे के सारे सदस्य मुसलिम ही हैं। यह लोग या तो मस्जिद में छिपने का सहारा लेते हैं या फिर घरों में छिपते हैं। पुलिस को अपने गुप्त दूत पूरे शहर में बिछा दिए जाने चाहिए। सुरक्षा बलों को पूरी सतर्कता बरतनी होगी। दिल्ली अभी भी आग के गोले पर खड़ी है।