Thursday, October 16, 2008

कर्मचारियों की कटौती करना समय का तकाजा नहीं है

मंदी से निपटने के लिए कर्मचारियों की कटौती करना समय का तकाजा नहीं है। यदि अच्छी तरह से होम वर्क किया गया होता तो आज छंटनी करने की नौबत नहीं आती। जेट एयरवेज को ही ले लीजिए, पहले तो इस कंपनी ने ढेर सारे विमान खरीद लिए और अब कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है, जिन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। भारत अभी विव्श्र की मंदी की चपेट में नहीं है, लेकिन कुछ शरारती कंपनियां इसी बहाने अपने कर्मियों की छंटनी कर रही हैं, जो सरासर गलत है और राष्ट्र हित में नहीं है। इससे लोगों में गलत संदेश जाएगा। जगह-जगह प्रदर्शन होंगे, रास्ते जाम होंगे। वायुयानों की उड़ाने प्रभावित होंगी, क्योंकि आज ही जेट एयरवेज से निकाले गए कर्मियों ने प्रदर्शन किया और मुंबई में तो विमानों को उतरने भी नहीं दिया गया। इससे क्या सरकारी राजस्व में कमी नहीं आएगी। मंदी की समस्या से निपटने के लिए कंपनी कर्मचारियों की संख्या में कटौती का रास्ता अख्तियार नहीं करना चाहिए। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि मंदी के असर से एयरवेज न हो, लेकिन इसका विकल्प छंटनी नही है। मंदी का सामना कोई नहीं बात नहीं है। पहले भी सफलतापूर्वक मंदी का सामना करते रहे हैं और इस बार भी हम इससे उबरने का रास्ता ढूंढना होगा। इस्पात उत्पादक टाटा स्टील के विश्वभर में लगभग 82 हजार कर्मी हैं जबकि भारत में इसके कर्मियों की संख्या 33 हजार है लेकिन वह तो छंटनी नहीं कर रही है। एयरवेज के बहुत सारे कर्मचारियों ने आज यहां इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें कंपनी द्वारा नौकरी से हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया और एयर लाइंस प्रमुख नरेश गोयल और किंगफिशर एयर लाइन के अध्यक्ष विजय माल्या के खिलाफ नारे लगाये। इसके साथ ही इन्होंने जेट एयरवेज द्वारा अपने करीब 1,900 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिए जाने के फैसले पर सरकार की चुप्पी की भी काफी भत्र्सना की। गौरतलब है कि जेट एयरवेज से हटा दिए गये कर्मचारियों में अधिकांश प्रोबेशनर और ट्रेनीज शामिल हैं। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के कारण घरेलू टर्मिनल पर जेट एयरवेज के काउंटर पर कार्य काफी देर तक बाधित रहा। नागरिक उड्डन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्ट किया कि एयर इंडिया में कोई छंटनी नहीं की जाएगी और वह अन्य एयरलाइंस से बातचीत करेंगे कि जेट एयरवेज की तरह उनमें बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की नौकरियां समाप्त न की जाए।

Tuesday, October 7, 2008

'नैनो' हुई गुजरात की, टाटा ने मोदी से लड़ाए नैन

'नैनो' के नैन जब बुद्धदेव भट्टाचार्य से न लड़ सके, तो नैन लड़ाने के लिए कई लोग आगे आने की होड़ में लगे। इनमें प्रमुख कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड राज्य रहे। अंत में नैन लड़ाने के माहिर गुजरात के मुख्य मंत्री नरेंद्र मोदी टाटा की 'नैनो' से नैन लड़ा ही बैठे। मोदी इस बात को जानते हैं कि जब लखटकिया नैनो कार बाजार में उतरेगी तब गुजरात विव्श्र के मानचित्र पर उभरेगा और राज्य को कर के रूप में अधिक मुद्रा मिलेगी, क्योंकि इतना तो तय है कि इस कार की मांग अधिक होगी और जब मांग अधिक होगी तो कार का निर्माण भी तेजी से होगा, मांग-पूर्ति का ग्राफ को संतुलित करने के लिए। अधिक कारें जब बाजार में उतरेगी तो अधिक राजस्व भी राज्य को मिलेगा। क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा। नैनो परियोजना गुजरात प्रांत के सानंद में स्थापित होने जा रही है। गुजरात के सानंद जिले से जुड़े गांवों के किसानों ने टाटा द्वारा लखटकिया कार नैनो परियोजना को यहां स्थापित करने के निर्णय का स्वागत किया है। यहां के किसान इस परियोजना स्थल के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण के संबंध में जमीन देने को तैयार हैं। राज्य सरकार यहां आनंद कृषि विश्वविद्यालय की 1,000 एकड़ जमीन कंपनी को देगी।

Monday, October 6, 2008

दुष्कर्म पीड़िता स्कूल से भी वंचित

आखिर उस लड़की का क्या कसूर था कि उसकी स्कूल से छुट्टी कर दी। कसूर तो उन छात्रों का है जिन्होंने अपने स्कूल की छात्रा को ही हबस का शिकार बना डाला। स्कूल से छात्रों को निकालना सही लगता है। अध्यापक भी कसूरवार हैं, क्योंकि अच्छे संस्कार घर व स्कूल से ही मिलते हैं। क्यों नहीं छात्रों को सांस्कारिक बनाया। अवश्य ही अध्यापक को भी अच्छे संस्कार देने में गलती हुई। अपना कसूर छिपाने के लिए खुद अध्यापक ने छात्रा पर आरोप लगाया कि वह शरारती हरकतों के लिए जानी जाती है। दिल को दहला देने वाली एक घटना हरियाणा के पंचकूला में घटित हुई है। जहां पर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और प्रताड़ना की शिकार एक लड़की को उसके स्कूल से निकाल दिया गया। पीड़िता चंडीगढ़ के निकट एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल प्रबंधन कह रहा है कि मामले के निपटने और पूरी तस्वीर साफ होने के बाद हम उसे स्कूल में दोबारा प्रवेश देंगे। पीड़िता के एक रिश्तेदार का कहना है कि लड़की को अज्ञात नंबरों से कई धमकी भरे फोन आए हैं और लड़की को सुलह की एवज में लाखों रुपये के प्रस्ताव दिए जा रहे हैं।

Sunday, October 5, 2008

जब अपने हो जायें बेवफा तो दिल टूटे

अच्छा ही हुआ कि पाकिस्तान की जेलों से लौटने तक वे अपनी सुध बुध खो बैठे अन्यथा वे अपनों की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पाते। इसी साल मई में पाकिस्तान जिन भारतीय बंदियों की रिहाई हुई थी उनमें से ही कुछ ऐसे बदनसीब कैदी हैं जिनका नाम लेवा कोई नहीं। इन बंदियों में कुछ मूर्छारोग से पीड़ित है तो कई मूक तथा बधिर तथा याददाश्त खो बैठे। इन्हें पंजाब के पिंगलवाडा अनाथालय में बाकी जिन्दगी काटनी पड़ रही है। ऐसा ही एक अभागा मूर्छारोग से पीड़ित रिषीपाल मानावाला के समीप भगतपुरन सिंह पिंगलवाडा में अपनों के आने की आस लिये हुये कई महीने गुजार चुका लेकिन हिमाचल में उसके गांव से अब तक कोई उससे मिलने तक नहीं आया। किस्मत क्या रूठी अपने भी बेगाने हो गये। पिंगलवाडा के मनोचिकित्सक डा0 गुलशन कुमार के अनुसार प्रशासन ने हिमाचल सरकार से कई बार रिशीपाल के परिवार का पता लगाने के बारे में संपर्क किया लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहंी लगी। धीरे-धीरे उसकी मानसिक स्थिति खराब होती जा रही है। उसे अपने परिवार के किसी सदस्य की याद तक नहीं है। वह इतना ही कहता है कि वह अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह पाक जेल में कैसे पहुंचा इसकी कोई याद नहीं। ऐसे ही तीन और बदनसीब हैं जिन्हें उनके अपनों ने भुला दिया। पिंगलवाडा की मुखिया डा0 इंद्रजीत कौर का कहना है कि हम उनकी देखभाल कर रहे हैं तथा उन्हें घर की कमी खले नहीं ऐसा हमारा प्रयास है। तीन और भी हैं जो स्वदेश लौटकर अपने घर का अता पता भूल गये हैं।

Saturday, October 4, 2008

जीवन जीने की कला है

नवरात्रि में व्रत रखकर नौ देवियों की नियमित पूजा लोग करते हैं। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी व्रत रखती हैं। इनमें कुछ लोग पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं और कुछ लोग पहला और अंतिम दिन व्रत रहते हैं। लेकिन खास बात यह है कि व्रत का मतलब क्या है। व्रत में लोग सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक ऊर्जा देने वाला भोजन ले रहें हैं। उदाहरण के तौर पर आटा के रूप में कुट्टू का आटा, नमक के रूप में सेंधा नमक, हरी मिर्च और घी तथा तेल के अलावा फलों व मिठाई का जमकर सेवन हो रहा है। फिर व्रत किस बात का जब सामान्य दिनों की तरह आप नमक, मिर्च, आटा, घी, तेल का सेवन करते हैं। एक बात मुझे याद है कि जब देश में खाद्यान्न की समस्या थी तब तत्कालीन प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने कहा था कि पूरा देश एक दिन व्रत करना सीखे, अर्थात उस दिन भोजन नहीं किया जाए। इससे कई फायदे भी है। पहला तो यही कि एक दिन की भोजन सामग्री की बचत और दूसरा लाभ भोजन न करने से शरीर के कल पुर्जो को कम मसक्कत करनी पड़ेगी जिससे उनमें नवीन शक्ति पैदा होगी। लोग स्वस्थ रहेंगे। कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। कुछ बीमारियां तो आपके पास तक आ भी नहीं सकतीं। तो क्यों न हम व्रत का वह सूत्र अपनाएं जो आर्थिक और स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से उत्तम है। यही दो क्षेत्र ऐसे हैं जो व्यक्ति के जीवन को अधिक प्रभावित करते हैं। क्योंकि जीवन जीने की एक कला है और उस कला में निपुढ़ता हासिल करनी है। इसके बाद तो जीवन में अपने आप निखार आएगा। अस्सी साल के भी होकर जवान दिखेंगे। इसलिए व्रत में ज्यादा ऊर्जा वाला भोजन लेने की मनाही है। जीवन जीने की एक कला है और कलाकार आप हैं। आपको ही कलाकृति ऐसी बनानी है कि लोग देखकर फक्र महसूस करें।