Friday, September 19, 2008

दिल्ली में पुलिस-आतंकी मुठभेड़, दिल्ली पर फिर दागा निशाना


दिल्ली पर आतंकवादियों का खतरा अभी टला नहीं है। शहर में आतंकियों की मौजूदगी ने आज पूरे दिल्ली को फिर हिला कर रख दिया। मेरे विचार से हर मस्जिद पर सुरक्षा बलों की तैनाती आवश्यक कर दी जानी चाहिए, क्योंकि यह सब नहीं किए जाने का ही परिणाम है कि आज आतंकियों ने फिर से दिल्ली को लक्ष्य बनाने की असफल कोशिश की। दक्षिणी दिल्ली के ओखला के पास जामिया नगर इलाके में स्थित खलीउल्लाह मस्जिद के पास एक घर में छिपे संदिग्ध आतंकवादियों के बीच पुलिस की मुठभेड़ में दो हुजी आतंकवादी ढेर हो चुके हैं और एक पकड़ा गया है। जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह मुठभेड़ दिल्ली में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के एक सप्ताह बाद हो रही है। मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब पुलिस अतीक नाम के आतंकी की तलाश में इलाके में गयी। ऐसा कहा जाता है कि अतीक सिमी कार्यकर्ता तौकीर का दाहिना हाथ है। इस बात की आशंका है कि तौकीर अहमदाबाद बम विस्फोट में शामिल रहा है। वह दिल्ली में हुए आतंकवादी हमले में भी वांछित है। इस सीधे मुठभेड़ से लोगों में डर पैदा हो गया है।दिल्ली दिलवालों की नहीं, बल्कि आतंकियों की नगरी बन चुकी है। यहां पर लोग आतंकियों को पनाह दे रहें हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। पुलिस सहित कई सुरक्षा बलों को सदैव तत्परता से ड्यूटी निभानी होगी। मैं एक बात और स्पष्ट करना चाहता हूं कि जो नहीं कहनी चाहिए थी, लेकिन परिस्थितियां ही कुछ कह रहीं हैं कि मुसलिम समुदाय पर कड़ी निगरानी की जरूरत है। हर आतंकी संगठन के सारे के सारे सदस्य मुसलिम ही हैं। यह लोग या तो मस्जिद में छिपने का सहारा लेते हैं या फिर घरों में छिपते हैं। पुलिस को अपने गुप्त दूत पूरे शहर में बिछा दिए जाने चाहिए। सुरक्षा बलों को पूरी सतर्कता बरतनी होगी। दिल्ली अभी भी आग के गोले पर खड़ी है।

Wednesday, September 17, 2008

पाटिल के 'पर' कटेंगे पर उड़ते रहेंगे


देश में इस समय आतंकवाद से निपटने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ से बहस छिड़ गई है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष कोई नया कानून नहीं लाना चाहती है, जबकि सरकार द्वारा बनाई गई मोइली समिति ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद से निपटने के लिए देश का मौजूदा कानून काफी नहीं है। नया कानून बनाने का सुझाव दिया है। लालू ने भी सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला बोला। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने तो यहां तक कह डाला कि आगामी लोक सभा के चुनाव में यदि पार्टी सत्ता में आती है तो एक सौ दिन के अंदर पोटा कानून लागू कर दिया जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह भी वह सूत्र अपनाने जा रहे हैं कि लाठी भी न टूटे और सांप भी मर जाए, अर्थात केंद्रीय गृह मंत्रालय को खंडित कर देश की सुरक्षा का भार उसी मंत्रालय के अधीन होगा। उस मंत्रालय का नाम होगा आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय। इससे एक लाभ अवश्य होगा कि शिवराज पाटिल गृह मंत्री बने भी रहेंगे, उनके पर भी कट जाएंगे और आंतरिक सुरक्षा को लेकर जो आवाज उठी है वह दब भी जाएगी। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो फिर आगामी संसद के मानसून सत्र में सदन में विपक्षी लोग हंगामा खड़ा कर देंगे। शायद इसीलिए सरकार को अक्ल आयी कि इस मामले को पहले ही निपटा लिया जाए। आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय को पाने के लिए अभी से दौड़ भी शुरू हो चुकी है। अभी तक इस दौड़ में स्टील राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और रक्षा राज्य मंत्री पल्लम राजू शामिल हैं।

Tuesday, September 16, 2008

घर मंत्री का घर ही सुरक्षित नहीं


मेट्रो शहरों में हो रहे सीरियल बम धमाकों ने तो लोगों का जीना ही मुश्किल कर दिया। कब किस शहर में धमाके हो जाएं कहना मुश्किल है। भारत के गृह मंत्री (घर मंत्री) के देश (घर) की सुरक्षा ही खतरे में पड़ी है। आए दिन हमले हो रहे हैं। दिल्ली में हमले हो रहे हैं, घर मंत्री अपने घर में पोशाकें बदलने में ध्यान दे रहे हैं। सामान्य तौर पर देखा गया है कि जब किसी पर परेशानी आती है तो लोग कपड़ों पर ध्यान नहीं देते हैं जिस भी अवस्था में लोग होते हैं उसी तरह सहायता के लिए दौड़ पड़ते हैं। हमारे गृह मंत्री पोशाकें बदलने में मस्त थे। शर्म आनी चाहिए थी कि निर्दोष लोग बम धमाकों की चपेट में आकर घायल होकर कराह रहे थे वह अपने घर में शरीर को संवार रहे थे। क्या ऐसा ही देश का गृह मंत्री होना चाहिए। जिसके सुरक्षा बलों तक को यह जानकारी नहीं थी कि दिल्ली भी आतंकियों की चपेट में है। सच ही है जैसा राजा वैसी प्रजा। देश की सुरक्षा-व्यवस्था के बारे में सोचने का समय जब मंत्री के पास ही नहीं है जो सुरक्षा एजेंसियों को निगरानी करने की क्या पड़ी, वह भी मौत-मस्ती कर रही हैं। देश की सुरक्षा भगवान के भरोसे चल रही है। पुलिस और केंद्रीय बल मिलकर सामंजस्य स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। और देखिए कांग्रेस पार्टी उन्हें ग्रीन सिगनल भी दे रही है। आखिर दस जनपथ के नजदीकी हैं। सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का। सरकारी दामाद बन के सुख भोगिए। सरकार का कार्य बस घोषणा भर रह गया है कि मरने वालों को इतना रुपए और घायलों को इतना रुपए।

गैस कनेक्शन का खत्म हुआ इंतजार

गैस कनेक्शन चाहने वालों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पडे़गा। इस महीने के अंत तक प्रतीक्षारत सभी लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिये जायेंगे। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और तेल कंपनियों ने यह निर्णय लिया। रसोई गैस का नया कनेक्शन चाहने वालों की प्रतीक्षा सूची आठ लाख तक पहुंच गई थी। इसमें से 4.10 लाख लोगों को कनेक्शन दिये जा चुके हैं, बाकी 3.90 लाख को सितंबर अंत तक नया कनेक्शन मिल जायेगा। तेल कंपनियां ग्राहकों की शिकायतों को निपटाने की प्रणाली को भी और ज्यादा प्रभावी बनाने जा रही हैं। वह दो अक्टूबर तक एक टोल फ्री नंबर की शुरूआत कर सकती हैं, जिसपर देश के किसी भी कोने से ग्राहक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

Sunday, September 14, 2008

दिल्ली धमाके: सुरक्षा-व्यवस्था को चुनौती


भारत की राजधानी नई दिल्ली में सीरियल बम धमाकों ने दिल्ली को फिर दहला के रख दिया। पुलिस की लचर सुरक्षा व्यवस्था ने ही आतंकियों के हौसले बुलंद किए हैं। वह मौका पाते ही देश के प्रमुख शहरों को लक्ष्य बना रहे हैं। धमाकों के बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया जाता है। सुरक्षा के नाम पर पुलिस वाहनों की चेकिंग करने में जुट जाती है और सीमाएं सील कर वह अपनी औपचारिक पूरी कर लेती है। जब कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो जाती है तो पुलिस अपना कर्तव्य भूल कर अन्य कामों में लगी रहती है। क्यों नहीं सीमाओं पर हमेशा वाहनों की चेकिंग होती है। सामान्य परिस्थितियों में तो आप आराम से दिल्ली में बिना चेकिंग के आ-जा सकते हैं। यदि यही स्थिति रही तो वह नारा खत्म हो जाएगा जिसके लिए कहा जाता है कि दिल्ली दिल वालों की है। जबकि देखा जाए तो दिल्ली अब सामान्य लोगों के लिए सुरक्षित नहीं रह गई है। सुरक्षा के नाम पर यहां कई प्रकार की सुरक्षा इकाईयां मौजूद हैं फिर भी आतंकी सिलसिलेवार बम धमाके करके सुरक्षित निकल गए, यह बड़े शर्म की बात है। नेताओं का तो सिर्फ एक ही रटा-रटाया वाक्य होता है कि मैं इस बम विस्फोटों की कड़े शब्दों में भ‌र्त्सना करता हूं इसके बाद फिर किसी नए शहर में बम धमाके हो जाते हैं। दिल्ली में इसके पूर्व 29 अक्टूबर 2005 में तब हुए थे जब पूरी दिल्ली दीपावली के त्यौहार को मनाने की तैयारी कर रही थी। दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर पांच विस्फोटों में तीस लोग मारे जा चुके हैं। बड़ी दर्दनाक मौतें हुई हैं। एक छात्रा बैंक की परीक्षा देने के लिए बडोदरा, गुजरात से आई थी किंतु कनाट प्लेस क्षेत्र में हुए बम विस्फोट की वह शिकार हो गई। वह हमेशा के लिए सो गई। करोलबाग के गफ्फार मार्केट, कनाट प्लेस और ग्रेटर कैलाश में थोडी-थोड़ी देर के अन्तराल पर विस्फोट हुए। पहला विस्फोट गफ्फार मार्केट में हुआ, इसके तत्काल बाद कनाट प्लेस कनाट प्लेस स्थित गोपालदास बिल्डिंग में दो विस्फोट हुए। एक अन्य विस्फोट दक्षिणी दिल्ली के पाश ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित पार्ट वन के एम ब्लाक मार्केट में हुआ। बम धमाकों की घटना को लेकर पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।अब प्रश्न उठता है कि दिल्ली आम लोगों के लिए रहने के लिए सुरक्षित रह गई। या फिर नेताओं की नगरी बन कर रह गई। पुलिस बल का अधिक हिस्सा तो नेताओं की तामीरगीरी में लगा रहता है। वह दिल्ली को क्या खाक सुरक्षा प्रदान करेंगे। यहां पर कई प्रकार के इतने अधिक सुरक्षा बल मौजूद हैं फिर भी सीरियल बम धमाके हों, यह बहुत ही शर्म का विषय है।

Wednesday, September 10, 2008

स्टैंडर्ड मार्डन थ्योरी का परीक्षण, धरती को खतरा नहीं


जिनेवा में आज धरती के गर्भ में कराए जाने वाले प्रयोग को लेकर कुछ इस तरह की हवा फैली कि इससे से छोटे-छोटे ब्लैक होल्स पैदा होंगे जो दुनिया को तबाह कर देंगे। फिजिक्स की स्टैंडर्ड मार्डन थ्योरी के अनुसार प्रोटोन विस्फोट करने पर उसमें हिक्स पार्टिकल्स निकले चाहिए। उसी की खोज के लिए यह प्रयोग हो रहा है। हिक्स पार्टिकल्स निकले तो स्टैंडर्ड मार्डन थ्योरी पक्की हो जाएगी और फिजिक्स का भविष्य सुदृढ़ हो जाएगा। नहीं निकले तो वैज्ञानिकों को इस थ्योरी पर फिर से सोचना होगा। इससे धरती को कोई खतरा नहीं है। ब्लैक होल्स में इतनी ताकत होती है कि वे आसपास की वस्तुओं को घसीट कर बड़े होते जाते हैं जिससे धरती नष्ट हो सकती है। इस प्रयोग में पहली बात ब्लैक होल्स बनेंगे ही नहीं और यदि बने भी तो इतने छोटे-छोटे होंगे कि कुछ समय बाद वे खुद नष्ट हो जाएंगे। इसलिए यह आशंका निर्मूल है कि दुनिया खत्म हो जाएगी। प्रयोग में जितनी गति से व जितनी ऊर्जा निकलती है, आकाश से उससे कहीं अधिक ऊर्जा व गति वाली कास्मिक किरणें आती रहती हैं। ये लाखों सालों से आ रही हैं। जब उनसे दुनिया खत्म नहीं हुई तो इस प्रयोग से कैसा भय। वास्तव में ब्लैक होल्स किसी तारे के विकासक्रम का अंतिम बिंदु है, जिस समय उसका आकार सूर्य से दस से पंद्रह गुना ज्यादा हो जाता है। तारे के विशाल आकार ग्रहण कर लेने पर उसमें भयंकर विस्फोट होता है। यह तारे की सुपरनोवा स्थिति कहलाती है। बाहर का कोई भी गुरुत्वाकर्षण बल इसे रोकने में समर्थ नहीं होता है। इस स्थिति में तारे का घनत्व इतना बढ़ जाता है कि कोई भी प्रकाश (फोटान) उसके गुरुत्व क्षेत्र के बाहर ही नहीं जा पाता। तारे के घनत्व के इस अनंत विस्तार को ही ब्लैक होल्स कहा जाता है। आम धारणा है कि ब्लैक होल्स किसी वैक्यूम क्लीनर की तरह हर चीज को अपने अंदर खींच लेता है, लेकिन यह धारणा नहीं है। यदि हमारा सूर्य उतने ही द्रव्यमान के ब्लैक होल्स में बदल जाए तो उससे पृथ्वी की कक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हां, पृथ्वी का तापमान जरूर बड़ जाएगा, लेकिन सौर चुंबकीय तूफान किसी भी तरह से पृथ्वी को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। कोई भी पिंड या ग्रह तभी ब्लैक होल्स में समायगा जब वह श्वार्जचाइल्ड रेडियस पार कर जाएगा। इसके पार करते ही पिंड की चाल प्रकाश की चाल 5 लाख किलो मीटर प्रति सेकेंड के बराबर हो जाएगी। स्विटजरलैंड और फ्रांस की सीमा पर यह अभूतपूर्व परीक्षण हो रहा है। यह जमीन के एक सौ मीटर गहरे और 27 किलोमीटर लंबी सुरंग में कई देशों के वैज्ञानिक हैं जिसमें भारत से खगोल वैज्ञानिक गए हुए हैं। इस सुरंग में तापमान माइनस 200 डिग्री सैल्सियस है। इस परियोजना पर लगभग चार खरब रुपए का खर्चा आया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 1998 में काम शुरू हो गया था।

Tuesday, September 9, 2008

दोहरी नीति में पिसते गांधी जी


सरकार का भी क्या कहना। महात्मा गांधी के देश में उन्हीं की ब्लेक मेलिंग की जा रही है। गांधी जी का अपमान तो सरे आम हो ही रहा है। यादगार दिन पर सरकारी घोषणा कर बीच का रास्ता अख्तियार करके चलती हैं सरकारें। अब सुनने में आया है कि सरकार गांधी जी के जन्म दिवस दो अक्टूबर को तंबाकू के सेवन करने पर आर्थिक दंड का प्राविधान करने जा रही है। क्या है मजाक नहीं है कि एक तरफ तो धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने के प्राविधान किए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ सिगरेट, बीड़ी, अफीम, गांजा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सरकार को इस क्षेत्र से अधिक आमदनी होती है। सिगरेट बनाने की कई कंपनियां हमारे देश में हैं। क्यों नहीं उन पर प्रतिबंध लगाया जाता। एक समय तो क्रिकेट के मैदान पर विल्स का खूब प्रचार होता था। फौजी केंटीनों में पनामा सिगरेट की आज भरपूर मात्रा में पूर्ति की जा रही है। लेकिन सरकार को आबकारी से कर के रूप में एक अच्छी खासी कमाई होती है। इस कमाई को वह प्रभावित नहीं करना चाहती है। सिगरेट या फिर बीड़ी के रेपर पर सिर्फ इतना अवश्य लिखा रहता है कि सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जब हानिकारिक है तो फिर वह बाजार में बिक्री के लिए क्यों उपलब्ध है। सरकार को सबसे पहले इनके उत्पादन बंद करने होंगे तब पब्लिक में जाकर घोषणा करना अच्छा भी लगता है और लोगों में इसका अनुकूल प्रभाव पड़ता है। गांधी जी क्यों जाने जाते हैं, क्योंकि उन्होंने जो कहा वही किया। यदि सरकार की नियत में कोई खोट नहीं है तो उन्हें गांधी जी के सिद्धांतों पर चलकर दिखाना होगा कि सरकार गांधी जी के सिद्धांतों पर चल रही है। क्योंकि गांधी जी नशा सेवन के पूर्ण खिलाफ थे। वह नहीं चाहते थे कि लोग इसके आदी हो जाएं और घर-परिवार लुट जाए। उनकी सोच लोगों के प्रति सकारात्मक थी। लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करना नहीं था। लेकिन सरकार तो खिलवाड़ कर रही है। एक तरफ तो नशा के सेवन पर प्रतिबंध लगा रही है तो दूसरी तरफ इनके उत्पादनों को प्रोत्साहन दे रही है। सरकारी घोषणा के बाद गांधी जयंती के दिन से सरकारी, गैर-सरकारी इमारतों तथा सार्वजनिक स्थलों आदि में धूम्रपान करने वालों को 200 रुपये जुर्माना देना पडे़गा। देश में संशोधित सिगरेट और अन्य उत्पाद अधिनियम-2008 दो अक्टूबर से देशभर में लागू हो जायेगा। सरकारी और गैर-सरकारी भवन और इमारतों तथा सार्वजनिक स्थलों आदि में अगर कोई धूम्रपान करता है तो उसके जिम्मेदार वहां के प्रबंधक या मालिक होंगे। उनको धूम्रपान करने वालों से जुर्माना वसूल करने का अधिकार होगा। पुलिस अधिकारियों के अलावा गैर-सरकारी संगठनों तथा रेलों में चल टिकट परीक्षकों को भी धूम्रपान करने वालों पर कानूनी रूप से जुर्माना लगाने का अधिकार दिया जायेगा।