Saturday, November 22, 2008
मायावती की पोल खुली
वैसे तो उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती मंच से अनुसूचित जाति के खिलाफ अत्याचार न होने का संकल्प दोहराती रहती हैं, पर वास्तविकता यह है कि सब दिखावटी है क्योंकि उन्होंने इसी जाति के कई लोगों को कानूनन नौकरी देने में देरी कर रही हैं। अनुसूचित जाति की भलाई के लिए वह कदम उठाने से वह कोसों दूर हैं। इसका पर्दाफास राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने एक आदेश में किया। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के 165 उम्मीदवारों की नियुक्ति में देरी को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव (गृह) को तलब कर उनसे स्पष्टीकरण चाहा है। मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता और प्रमुख सचिव (गृह) कुंवर फतेह बहादुर से आयोग के समक्ष 12 दिसंबर को मौजूद रहने को कहा गया है। आयोग के सदस्य सत्य बहिन ने कहा कि अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में अयोग को कार्रवाई का अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत दो अधिकारियों को समन जारी करने के आदेश दिये गये हैं। राज्य के प्रमुख सचिव (गृह) के 20 नवंबर को आयोग के समक्ष सुनवाई के लिये उपस्थित नहीं होने पर अधिकारियों को तलब करने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि आयोग ने इस मुद्दे पर उनकी टिप्पणियां चाही थीं लेकिन राज्य सरकार की ओर से जवाब नहीं दिया गया। उत्तर प्रदेश में मायावती के नेतृत्व वाली बसपा-भाजपा सरकार के शासन के दौरान अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के 165 उम्मीदवारों को कांस्टेबल के पद पर चुना गया था। इसके लिये चयन प्रक्रिया 18 अगस्त 2003 को पूरी हो चुकी थी। फिरी वहां सरकार बदली और मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने चार वर्ष के शासन के दौरान चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र नहीं दिये।
Saturday, November 8, 2008
ओबामा का संघर्ष काम आया

संघर्षशील व्यक्ति अपना रास्ता स्वयं ही खोज लेता है। वैसे तो महत्वाकांक्षी हर प्राणी होता है लेकिन सफलता सिर्फ उन्हीं को मिलती है जो संकट काल में भी धैर्य बनाकर लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हैं। क्योंकि उस पथ की पथिक पथिकता क्या, जिस पर बिखरे शूल न हों। उस नाविक की धैर्य कुशलता क्या जिसकी मझधार प्रतिकूल न हो। यह कर दिखाया अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार 47 वर्षीय ओबामा अश्वेत नागरिक अधिकार नेता मार्टिन लूथर किंग द्वारा अमेरिकियों को समानता के उनके सपने को स्वीकार करने की चुनौती दिये जाने के ठीक 45 साल बाद व्हाइट हाउस की दौड़ में विजेता बने हैं। राष्ट्रपति ओबामा उनकी पत्नी मिशेल और उनकी सुंदल लड़कियों को व्हाइट हाउस के दरवाजों से दाखिल होते देखना जबर्दस्त होगा। मैं जानता हूं कि लाखों अमेरिकी इस प्रेरणादायी क्षण पर गर्व से भर जायेंगे जिसके लिए कई ने इतने लंबे समय तक इंतजार किया। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा निश्चित ही मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक राहत योजना बनाएंगे। अमेरिका इस समय सबसे गंभीर आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है। हमें इससे निजात पाने के लिए तेजी से काम करना होगा। ओबामा ने एक पीढ़ी के सपने को पूरा किया जिसने नस्लीय बराबरी के लिए नागरिक अधिकार आंदोलन को देखा। यह क्षण विशेष तौर पर अमेरिकियों की एक पीढ़ी के लिए बड़ा है जिन्होंने अपनी आखों से नागरिक अधिकार आंदोलन को देखा और चार दशक बाद एक सपने को पूरा होने देख रहे हैं। वैसे देखा जाए अन्याय पर न्याय की और असत्य पर सत्य की ही जीत हुई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका में भी श्वेत और अश्वेत की लड़ाईयां लड़नी पड़ी, अपने अधिकार के लिए। निश्चत है कि जब किसी जाति विशेष पर जुल्म होने लगते हैं तो एक न एक दिन यही जाति राज्य पर शासन भी करती है। इसलिए मेरा तो यही कहना है कि सभी को समानता का अधिकार मिलना चाहिए। रंग भेद की नीति को हमेशा-हमेशा के लिए दभन कर देना चाहिए।
Monday, October 27, 2008
प्रकाश पर्व के महत्व को बनाए रखें
दीपावली का पर्व प्रकाश का प्रतीक है। यह पर्व हमें अच्छाई के रास्ते पर चलने के साथ ही राष्ट्रीय एकता बनाये रखने का संदेश देता हैं। प्रकाश का यह पर्व लोगों में भाईचारे की भावना को बढ़ाने वाला है और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमारी मिश्रित सभ्यता को सही मायने में प्रदर्शित करता है तथा शीत ऋतु और फसल बुआई की शुरूआत होने का भी संदेश देता है। अज्ञान एवं अशिक्षा के अन्धकार को दूर कर ज्ञान एवं शिक्षा का प्रकाश जन-जन के जीवन में संचित हो इसके लिये हम सबको मिल-जुल कर सेवा भाव से कार्य करने होंगे। मिल-जुल कर भाईचारे एवं मैत्री भाव से इस पर्व को मनाने से साम्प्रदायिक सदभाव सुदृढ़ होता है। सच बात तो यह है कि लंका नरेश रावण का बध करने के बाद जब भगवान राम अयोध्या वापस लौटे थे तब जीत का इजहार करने के लिए नगर में घर-घर दीप जलाए गए थे। राक्षस राज्य के अंत की खुशी में लोगों ने घी के दिए जलाकर राम, सीता और लक्ष्मण का जोरदार स्वागत किया। मुझे भी अपने अंदर की राक्षसी प्रवृत्ति का खात्मा करना होगा, तभी इस त्यौहार का मनाने का औचित्य है।
Tuesday, October 21, 2008
राज ठाकरे किस खेत की मूली हैं
भारत देश का ढाचा संघीय होने के कारण इसमें रहने वाले हर व्यक्ति को अधिकार है कि वह रोजगार के लिए किसी भी प्रांत में आ जा सकता है। इसे रोका नहीं जा सकता है। यदि कोई रोकने की कोशिश करता है तो इसके लिए भारतीय दंड संहिता में रोकने बालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाही करने के लिए स्पष्ट प्रावधान हैं। भारत संघ में कानून से बढ़कर कोई भी नहीं है। संघीय ढाचे को बनाए रखने के लिए अदालत है, जिसके एक मात्र आदेश पर राज्य को कानून का उल्लंघन करने वाले के प्रति कानूनी कार्यवाही करने का अधिकार है। फिर राज ठाकरे किस खेत की मूली हैं, इनसे पूछा जाए कि तुम्हें किसने यह अधिकार दिया है कि मुंबई में उत्तरी भारत के लोग रोजगार के लिए नहीं आ सकते हैं। भारतीय कानून संरक्षण भी देती है और दंड भी देती है। कोई इसके परे नहीं है। इससे और ज्यादा शर्मनाक घटना क्या हो सकती है कि जब रेलवे की परीक्षा देने गए अभ्यर्थियों को परीक्षा से रोका गया और मार-पीट भी की गई। महाराष्ट्र सरकार और उसकी पुलिस हाथ पर हाथ रखे रही। और जब झारखंड की एक कोर्ट ने हस्तक्षेप कर गैर-जमानतीय वारंट जारी किया तब मुंबई पोलिस की आंखें खुली। यह वारंट बहुत पहले जारी हुआ था लेकिन कल ही पोलिस ने स्वीकार किया कि मुझे कोर्ट का वारंट मिल गया है और उस पर तामील जल्द होगा सो उसे आज तामील किया गया। राज ठाकरे धरे गए। पुलिस को इसके खिलाफ पुख्ता सबूत पेश करने चाहिए जिससे अदालत से इन्हें रियायत न मिल सके। कभी राज ठाकरे कहते हैं कि मुंबई मेरे बाप की है। यह कितना बड़ा असंसदीय शब्द है, लेकिन न सरकार ने और न ही पुलिस ने इन पर कोई कार्यवाही की। मैं तो कहता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ गुंडा ऐक्ट ही नहीं लगना चाहिए बल्कि राज को मुंबई छोड़ने का प्रशासनिक आदेश जारी होना चाहिए। आखिर मेरी समझ में नहीं आता कि उन पर कार्यवाही इतनी देरी से क्यों हो रही है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि कुछ राजनैतिक दल उन्हें हीरो बनाने के चक्कर में हों और बाल ठाकरे से अलग हुए धड़े का राजनैतिक दोहन किया जा सके। कुछ भी हो देश उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही चाहता है जिससे यही नहीं बल्कि और भी लोग सबक ले सकें। गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को रेलवे की परीक्षा में बैठने के लिए मुंबई आये उत्तर भारतीय परीक्षार्थियों पर उनके समर्थकों द्वारा किए गये हमले के आरोप में आज रत्नागिरी में गिरफ्तार किया गया और बांद्रा की अदालत ने उन्हें चार नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Friday, October 17, 2008
सचिन के धमाके में हुए करोड़ों घायल
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज एक और पन्ना जुड़ गया। और वह पन्ना सचिन तेंदुलकर के रूप में जुड़ा जिसने ब्रायन लारा के 11,953 रन के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। मेरे विचार से सचिन द्वारा बना रिकार्ड अब जल्दी टूटने वाला भी नहीं है। सचिन की बल्लेबाजी से अनगिनत भारतीयों को रोमांचित भी किया। भारत एक बार फिर क्रिकेट जगत में विव्श्र रिकार्ड तोड़कर उभरा। टेस्ट क्रिकेट में रनों के शिखर पर काबिज होने के बाद सचिन तेंदुलकर ने 12 हजार टेस्ट रन बनाने वाला पहला बल्लेबाज बनकर एक और उपलब्धि हासिल की। यह उपलब्धि तेंदुलकर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 15वां रन लेते ही लारा का रिकार्ड तोड़ा और फिर 61वां रन पूरा करके 12 हजार रन का जादुई आंकड़ा छुआ। सचिन की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 16 हजार से अधिक रन बनाये हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने अपना 50वां अर्धशतक भी पूरा किया। उनसे पहले केवल एलन बोर्डर (63), राहुल द्रविड़ (53) और स्टीव (50) ही अर्धशतकों का अर्धशतक पूरा कर पाये हैं। यदि वह इस अर्धशतक को शतक में तब्दील करते हैं तो फिर भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी यह रिकार्ड संयुक्त रूप से सुनील गावस्कर और उनके नाम पर है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में दूसरे क्रिकेट टेस्ट से पहले तेंदुलकर को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 15 रन की दरकार थी और उन्होंने आज तेज गेंदबाज पीटर सिडल की गेंद पर तीन रन बनाकर ब्रायन लारा के 11,953 रन के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। यह देखकर अच्छा लगता है कि एक भारतीय दुनिया में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज है। अतीत में यह उपलब्धि सुनील गावस्कर के नाम थी और आज तेंदुलकर ने एक बार फिर हमारे लिए ऐसा किया। भारतीयों के लिए यह गर्व का मौका है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन अपने करिअर के 7000 रन पूरे कर लिए। गांगुली ने जैसे ही अपना 39वां रन बनाया उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सात हजार रनों का आंकडा पार कर लिया। इसी के साथ गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट में सात हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के 33 वें खिलाड़ी बनने का श्रेय हासिल कर लिया। इसके अलावा गांगुली ने सात हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया है। गांगुली ने अपने 111 वें टेस्ट मैच में यह प्रतिष्ठा हासिल की है। गांगुली से आगे भारत के तीन और बल्लेबाज शामिल हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 152 टेस्ट मैचों में 12000 से ज्यादा रन बनाकर इसमें शीर्ष पर हैं। पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ 121 टेस्ट मैचों में 10,341 रन बनाकर दूसरे नंबर पर, लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर 125 टेस्ट मैचों में 10,122 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। इस सीरीज के बाद संन्यास लेने की घोषणा करने वाले गांगुली नेअब 111 टेस्ट मैचों में 42.21 के औसत से सात हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके टेस्ट मैचों में 15 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। इसी तरह गांगुली के 311 एकदिवसीय मैचों में 41.02 के औसत से 11,363 रन हैं। गांगुली ने वनडे मैचों में 22 शतक और 72 अर्धशतक लगाए हैं1 वह एकदिवसीय मैचों में 11 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे ऊपर हमवतन सचिन (16,361),श्रीलंका के आक्रामक बल्लेबाज सनत जयसूर्या (12,785) और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (11739) हैं।
Thursday, October 16, 2008
कर्मचारियों की कटौती करना समय का तकाजा नहीं है
मंदी से निपटने के लिए कर्मचारियों की कटौती करना समय का तकाजा नहीं है। यदि अच्छी तरह से होम वर्क किया गया होता तो आज छंटनी करने की नौबत नहीं आती। जेट एयरवेज को ही ले लीजिए, पहले तो इस कंपनी ने ढेर सारे विमान खरीद लिए और अब कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है, जिन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। भारत अभी विव्श्र की मंदी की चपेट में नहीं है, लेकिन कुछ शरारती कंपनियां इसी बहाने अपने कर्मियों की छंटनी कर रही हैं, जो सरासर गलत है और राष्ट्र हित में नहीं है। इससे लोगों में गलत संदेश जाएगा। जगह-जगह प्रदर्शन होंगे, रास्ते जाम होंगे। वायुयानों की उड़ाने प्रभावित होंगी, क्योंकि आज ही जेट एयरवेज से निकाले गए कर्मियों ने प्रदर्शन किया और मुंबई में तो विमानों को उतरने भी नहीं दिया गया। इससे क्या सरकारी राजस्व में कमी नहीं आएगी। मंदी की समस्या से निपटने के लिए कंपनी कर्मचारियों की संख्या में कटौती का रास्ता अख्तियार नहीं करना चाहिए। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि मंदी के असर से एयरवेज न हो, लेकिन इसका विकल्प छंटनी नही है। मंदी का सामना कोई नहीं बात नहीं है। पहले भी सफलतापूर्वक मंदी का सामना करते रहे हैं और इस बार भी हम इससे उबरने का रास्ता ढूंढना होगा। इस्पात उत्पादक टाटा स्टील के विश्वभर में लगभग 82 हजार कर्मी हैं जबकि भारत में इसके कर्मियों की संख्या 33 हजार है लेकिन वह तो छंटनी नहीं कर रही है। एयरवेज के बहुत सारे कर्मचारियों ने आज यहां इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें कंपनी द्वारा नौकरी से हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया और एयर लाइंस प्रमुख नरेश गोयल और किंगफिशर एयर लाइन के अध्यक्ष विजय माल्या के खिलाफ नारे लगाये। इसके साथ ही इन्होंने जेट एयरवेज द्वारा अपने करीब 1,900 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिए जाने के फैसले पर सरकार की चुप्पी की भी काफी भत्र्सना की। गौरतलब है कि जेट एयरवेज से हटा दिए गये कर्मचारियों में अधिकांश प्रोबेशनर और ट्रेनीज शामिल हैं। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के कारण घरेलू टर्मिनल पर जेट एयरवेज के काउंटर पर कार्य काफी देर तक बाधित रहा। नागरिक उड्डन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्ट किया कि एयर इंडिया में कोई छंटनी नहीं की जाएगी और वह अन्य एयरलाइंस से बातचीत करेंगे कि जेट एयरवेज की तरह उनमें बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की नौकरियां समाप्त न की जाए।
Tuesday, October 7, 2008
'नैनो' हुई गुजरात की, टाटा ने मोदी से लड़ाए नैन

'नैनो' के नैन जब बुद्धदेव भट्टाचार्य से न लड़ सके, तो नैन लड़ाने के लिए कई लोग आगे आने की होड़ में लगे। इनमें प्रमुख कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड राज्य रहे। अंत में नैन लड़ाने के माहिर गुजरात के मुख्य मंत्री नरेंद्र मोदी टाटा की 'नैनो' से नैन लड़ा ही बैठे। मोदी इस बात को जानते हैं कि जब लखटकिया नैनो कार बाजार में उतरेगी तब गुजरात विव्श्र के मानचित्र पर उभरेगा और राज्य को कर के रूप में अधिक मुद्रा मिलेगी, क्योंकि इतना तो तय है कि इस कार की मांग अधिक होगी और जब मांग अधिक होगी तो कार का निर्माण भी तेजी से होगा, मांग-पूर्ति का ग्राफ को संतुलित करने के लिए। अधिक कारें जब बाजार में उतरेगी तो अधिक राजस्व भी राज्य को मिलेगा। क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा। नैनो परियोजना गुजरात प्रांत के सानंद में स्थापित होने जा रही है। गुजरात के सानंद जिले से जुड़े गांवों के किसानों ने टाटा द्वारा लखटकिया कार नैनो परियोजना को यहां स्थापित करने के निर्णय का स्वागत किया है। यहां के किसान इस परियोजना स्थल के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण के संबंध में जमीन देने को तैयार हैं। राज्य सरकार यहां आनंद कृषि विश्वविद्यालय की 1,000 एकड़ जमीन कंपनी को देगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)
