संसदीय चुनाव की लहर पूरे देश में आरंभ हो चुकी है। राजनैतिक पार्टियां शतरंज की बिसात बिछाने में मशगूल हैं। सत्ता की बागडोर हासिल करने की नूरा-कुश्ती शुरू हो चुकी है। इसी डोर को हासिल करने के लिए राजनैतिक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी खड़े कर रही हैं। लगभग सभी राजनैतिक पार्टियों का एक ही मकसद रह गया है कि ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता प्राप्त की जाए। इसके लिए अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को उम्मीदवार बनाने से नहीं हिचकती हैं पार्टियां। इन लोगों के डर, भय से कांपते हैं लोग और देते हैं वोट। यदि वोट नहीं दिया तो चुनाव बाद परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ता है। इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा दिखाई पड़ता है जहां पर मतदाता कम पढ़े-लिखे हैं और अपराधियों से डरते हैं। इस तरह के लोग खड़े ही न हों इसके लिए संविधान मौन है। अपराधी प्रवृत्ति के लोग सांसद बनकर नीति-निर्धारण नहीं करते हैं, बल्कि संसद में गंभीर मसलों पर मौन धारण किए रहते हैं। पूरा सत्र निकल जाता है वह सदन में बोलते ही नहीं हैं। हां, हंगामा करवाना हो तो यह लोग संसद नहीं चलने देते हैं।
मैं तो कुल मिलाकर यही कहूंगा कि सबसे पहले सत्तालोलुप राजनैतिक पार्टियां ऐसे लोगों को टिकट न दें। यदि टिकट देतीं हैं तो इनको सही जगह पर पहुंचा दिया जाए। इन लोगों की सही जगह संसद नहीं है, बल्कि जेल ही इनकी सही जगह है। इसके लिए लोगों को जागरूप होना पड़ेगा। अपने दिल से डर निकाल कर सही उम्मीदवारों का चयन कर संसद पहुंचाएं। उत्तर प्रदेश को ही ले लीजिए बसपा ने बारह उम्मीदवार सिर्फ अपराधी-प्रवृत्ति के लोगों को टिकट दिए हैं, इनको हराने की जिम्मेदारी क्षेत्र के मतदाताओं की है। यदि सारे मतदाता एक होकर आवाज निकाल दें कि अब स्वच्छ छवि वाले ही क्षेत्र का प्रतिनिधि संसद में करेंगे तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि देश का सबसे बड़ा पंचायत भवन की तस्वीर ही बदल जाएगी। जब देश की ही तस्वीर बदलेगी तो समझिए आपके क्षेत्र की तस्वीर बदलना स्वभाविक है। लोग भय मुक्त होकर जीवन यापन कर सकते हैं। इसलिए अब मौका आ गया है अपनी सोच को बदले का, बदल डालिए और ध्वस्त कर दीजिए इन लोगों के मंसूबे।
Tuesday, March 24, 2009
Sunday, March 22, 2009
तेईस मार्च को शहादत दिवस: गूंज विदेशों तक सुनाई दी

ब्रितानिया हुकूमत ने जब शहीद-ए-आजम भगत सिंह को फांसी के फंदे पर लटकाया गया तो पूरे देश में आजादी पाने की ख्वाहिश और भी भड़क गई। तेईस मार्च उन्नीस सौ इक्कतीस की इस घटना की गूंज देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दी। तत्कालीन भारतीय नेताओं और देश विदेश के अखबारों ने गोरी हुकूमत के इस अन्यायपूर्ण फैसले के खिलाफ जबर्दस्त प्रतिक्रिया व्यक्त की। गोरी हुकूमत ने जन विद्रोह के डर से लाहौर षड्यंत्र (सैंडर्स हत्याकांड) में राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह को फांसी के लिए निर्धारित तिथि चौबीस मार्च से एक दिन पहले यानी तेईस मार्च को ही फांसी पर चढ़ा दिया था। अंग्रेजों के इस फैसले पर सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि यह काफी दुखद और आश्चर्यजनक घटना है कि भगत सिंह और उसके साथियों को समय से एक दिन पूर्व ही फांसी दे दी गई। चौबीस मार्च को जब हम कलकत्ता से कराची जा रहे थे तब हमें यह दुखद समाचार मिला। भगत सिंह युवाओं में नई जागरूकता का प्रतीक बन गया है। महात्मा गांधी ने अपनी अहिंसा की विचारधारा के अनुसार इस घटना पर कहा था कि मैंने भगत सिंह को कई बार लाहौर में एक विद्यार्थी के रूप में देखा। मैं भगत सिंह की विशेषताओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। भगत सिंह की देशभक्ति और भारतीयता के लिए उसका अगाध प्रेम अतुलनीय है लेकिन इस युवक ने अपने असाधारण साहस का दुरुपयोग किया। मैं भगत और उसके साथी देशभक्तों को पूरा सम्मान देता हूं, लेकिन देश के युवाओं को आगाह करता हूं कि वे इस उदाहरण पर न चलें। गांधी जी की टिप्पणी के बारे में भगत सिंह के पौत्र ने कहा कि राष्ट्रपिता को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। यह टिप्पणी एक तरह से क्रांतिकारियों के योगदान को नकारने जैसी थी। शहीद-ए-आजम के बलिदान पर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कहा कि हम भगत सिंह को नहीं बचा सके जो हम सबको प्यारा था। उसका साहस और बलिदान भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस घटना पर सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कहा कि अंग्रेजी कानून के अनुसार भगत सिंह को सैंडर्स हत्याकांड में दोषी नहीं ठहराया जा सकता था, लेकिन फिर भी उसे फांसी दे दी गई। उस समय के प्रसिद्ध वकील और केंद्रीय विधानसभा के सदस्य डीबी रंगचरियार ने इस शहादत पर कहा था किभगत सिंह किसी ऐसे खास अपराध का आरोपी नहीं था जिसके लिए उसे फांसी की सजा दी गई। हम इस घटना की कड़ी निन्दा करते हैं। हमें इस फांसी से गहरा सदमा लगा है।उस समय के अखबारों ने भी भगत सिंह को फांसी दिए जाने की घटना पर अंग्रेजों के खिलाफ जमकर जहर उगला। भगत सिंह एक किंवदंती बन गया है। देश के सबसे अच्छे 'पुष्प' के चले जाने से हर कोई दुखी है। हालांकि भगत सिंह अब नहीं रहा, लेकिन हर जगह 'क्रांति अमर रहे' और 'भगत सिंह अमर रहे' जैसे नारे अब भी सुनाई देते हैं। ''पूरे देश के दिल में हर समय भगत सिंह की मौत का दर्द रहेगा।'' आनंद बाजार पत्रिका ने लिखा था कि राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह की मौत से पूरे देश पर दुख का काला साया छा गया है।
Tuesday, March 10, 2009
होली मनाने की परंपरा बुंदेलखंड से हुई

रंगों के पर्व होली के जनक बुंदेलखंड के झांसी जिले के एरच कस्बे के लोगों में अब भी होलिका के जलने और प्रहलाद के बचने की खुशी बरकरार है। इस कस्बे के लोगों के लिए होलिका दहन सिर्फ एक त्योहार ही नहीं, बल्कि एक ऐसे अवसर की याद दिलाने वाला है जब उन्हें दैत्यरूपी नरेश हिरण्यकश्यप से मुक्ति और ईश्वर भक्त प्रहलाद जैसा राजा मिला था। बुंदेलखंड के झांसी में है एरच कस्बा। यह इलाका कभी हिरण्यकश्यप के राज्य की राजधानी हुआ करता था। हिरण्यकश्यप खुद को भगवान मानता था, मगर उसके घर प्रहलाद जैसा बेटा पैदा हुआ जो विष्णु भक्त था। बस इसी को लेकर हिरण्यकश्यप प्रहलाद से नाराज रहने लगा। तमाम धार्मिक ग्रंथ इस बात के गवाह हैं कि हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने की कई दफा कोशिश की। प्रहलाद को नदी में फेंका गया, सांपों से कटवाया गया, मगर उस पर कोई असर नहीं हुआ। हिरण्यकश्यप को वरदान था कि उसे न नर मार सकेगा न जानवर, न वह दिन में मरेगा और न रात में, इतना ही नहीं वह घर के भीतर तथा बाहर भी नहीं मरेगा। इसीलिए विष्णु भगवान को नरसिंह का अवतार लेना पड़ा था। प्रहलाद को जब हिरण्यकश्यप मारने में सफल नहीं हुआ तो उसने अपनी बहन होलिका का सहारा लिया। होलिका को वरदान था कि वह आग में नहीं जलेगी। प्रहलाद को मारने के लिए रची गई साजिश के मुताबिक बेतवा नदी के किनारे स्थित डीकान्चल पर्वत पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें तय हुआ कि होलिका नाचत-नाचते प्रहलाद को गोदी में लेकर आग में बैठ जाएगी जिसमें प्रहलाद जल जाएगा, मगर प्रहलाद को जलाने की कोशिश में हुआ उलटा। होलिका जल गई और प्रहलाद बच गया। हिरण्यकश्यप को इस बात का पता चला तो वह बौखला गया और उसने प्रहलाद को मारने की कोशिश की। प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान नरसिंह के अवतार में प्रकट हुए और उन्होंने हिरण्यकश्यप को मार डाला। उसके बाद प्रहलाद को राजगद्दी सौंपी गई। मगर दानवों ने उसे राजा नहीं माना क्योंकि वह अपने पिता का कातिल था। भगवान विष्णु ने दानवों और देवताओं की एरच के पास डीकांचल पर्वत के करीब पंचायत कराई। इस पंचायत में विष्णु जी ने प्रहलाद को अपना बेटा स्वीकारा। इस पंचायत के बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाई तभी से होली मनाई जाने लगी, जिस दिन यह पंचायत थी उस दिन पंचमी थी। एरच में खुदाई के दौरान एक ऐसी मूर्ति भी मिली है जिसमें प्रहलाद को गोदी में लिए होलिका को दिखाया गया है। इसके अलावा हिरण्यकश्यप काल की शिलाएं भी मिलीं हैं। एरच में कई ऐसे मंदिर हैं जिनमें प्रहलाद की मूर्तियां स्थापित हैं और यहां के लोग उनकी पूजा करते हैं। एरच के लोग अपने बेटों के नाम प्रहलाद तो रखते हैं मगर उसके पिता हिरण्यकश्यप और बुआ होलिका को कोई याद नहीं करना चाहता।
Sunday, March 8, 2009
चुनाव विपक्ष नहीं जीतता, सरकारें हारती हैं
पिछले चुनाव में अटल बिहारी वाजपेई के करिश्माई व्यक्तित्व और तेईस दलों वाले लगभग एकजुट राजग के बावजूद भाजपा के नेतृत्व वाला मोर्चा चुनाव हार गया था। लेकिन इस बार न तो वैसा व्यक्तित्व शीर्ष पर है और राजग के घटक दलों की संख्या भी सिमटकर फिलहाल छह रह गई है। इसके बावजूद सत्ता के सपने संजोने में राजग पीछे नहीं है। राजग के महत्वपूर्ण घटक दल बीजू जनता दल ने शनिवार को भाजपा की अगुवाई से दामन छुड़ाने की घोषणा करके उसे एक करारा झटका दिया है और साथ ही लालकृष्ण आडवाणी के 'पीएम इन वेटिंग' के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया है। कुनबे में बिखराव की शुरूआत के बावजूद राजग की जीत के सपने पर भाजपा के एक बड़े नेता का कहना था कि चुनाव में विपक्ष नहीं जीतता बल्कि सरकार हारती है। पार्टी का दावा है कि संप्रग के आम आदमी के मुखौटे की पोल खुल चुकी है और जनता कांग्रेस को झूठे वायदे करने का सबक सिखाने के लिए बेताब है। वर्ष दो हजार चार तक भाजपा का ग्राफ काफी ऊंचा था और उसके फिर से चुनाव जीतने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन लगभग सभी अटकलों के बरखिलाफ इंडिया शाइनिंग का नारा उल्टा पड़ गया और 'सरकार हार गई' तथा विपक्ष (कांग्रेस नीत संप्रग) जीत गया। अब भाजपा को इसी कहावत के सच होने की उम्मीद है कि 'सरकार हारेगी और विपक्ष जीतेगा।' पिछले लोस चुनाव में बड़ा झटका खाने के कुछ ही समय बाद भाजपा का ग्राफ फिर चढ़ने लगा था। लोस चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस को जहां चौदह विस चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा, वहीं भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ बिहार, उड़ीसा, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक आदि में लगातार जीत हासिल करती रही। लेकिन आगामी लोस चुनाव से ऐन पहले दिल्ली और राजस्थान सहित छह में से चार विस चुनाव हार जाने से उसके विजयी अभियान पर झटकेदार ब्रेक लगा। छह दलों में सिमटे राजग के घटक दल भाजपा पर अपनी शर्ते थोपने का लगातार दबाव बनाए हुए हैं जिनमें शिव सेना, जदयू, अकाली दल, इंडियन नेशनल लोकदल और राष्ट्रीय लोकदल शामिल हैं। भाजपा ने कुछ दिन पहले असम गण परिषद के राजग में शामिल होने की घोषणा की लेकिन उसने कुछ ही देर बाद इसका खंडन करते हुए कहा कि वह राजग का हिस्सा नहीं है केवल सीटों के बंटवारे को राजी हुआ है। भाजपा को इस बार पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, आन्ध्रप्रदेश, कर्नाटक और केरल में कोई सहयोगी दल नहीं मिलना बड़ी परेशानी का सबब है, क्योंकि लोकसभा की कुल सीटों की एक तिहाई यानी एक सौ इकत्तर सीट इन्हीं राज्यों से हैं। पिछले आम चुनाव में भाजपा कांग्रेस से पिछड़कर एक सौ अड़तीस सीट पर सिमट गई और उसके नेतृत्व वाले राजग को कुल एक सौ इक्यासी सीटें मिलीं। उधर कांग्रेस ने अपने बूते एक सौ पैंतालीस सीटें जीतने के साथ अपने सहयोगी दलों के साथ दो सौ इक्कीसका आंकड़ा छुआ और वाम दलों के समर्थन से सरकार बनाई।
Tuesday, March 3, 2009
पाक को अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग-थलग करना होगा
विदेशी टीमों के दौरे रद होने की गाज पहले से ही झेल रहे पाकिस्तान पर अब श्रीलंकाई टीम पर लाहौर में हुए हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी अलग-थलग पड़ने का खतरा और गहरा गया है और अब आईसीसी को ही यह फैसला लेना होगा कि क्या पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय टीमों की मेजबानी के लिए महफूज है।
दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के लिए मंगलवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम जाते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम की बस पर आधुनिक हथियारों से लैस कम से कम 12 आतंकियों ने हमला किया जिसमें छह क्रिकेटर घायल हो गए जबकि कम से कम छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। मुंबई में पिछले साल 26 नवंबर को आतंकी हमले के मद्देनजर भारत के पाक दौरा रद करने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने दौरा करने की हामी भरकर पीसीबी को वित्तीय हानि से बचने की आस बंधाई थी लेकिन अब इस हमले ने आईसीसी और अन्य टीमों की सुरक्षा चिंताओं को वाजिब ठहराया है और पाक को बरसों नहीं तो कम से कम महीनों तक अंतरराष्ट्रीय टीमों की मेजबानी से महरूम रहना पड़ सकता है।
भारत को पाकिस्तान दौरे पर तीन टेस्ट, पांच एक दिवसीय और एक ट्वंटी 20 मैच खेलना था लेकिन मुंबई हमले के बाद सरकार ने टीम को सरहद पार जाने की इजाजत नहीं दी थी। इस हमले के बाद भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2011 विश्व कप पर भी अनिश्चितता के बादल छा गए हैं क्योंकि टीमों को अब पाकिस्तान में खेलने के लिए राजी करना आईसीसी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। इस पहले 2002 में कराची के शेरेटन होटल के समीप भी आत्मघाती कार धमाका हुआ था जिसमें न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ठहरी हुई थी और इस घटना के बाद टीम दौरा रद करके स्वदेश लौट गई थी।
पिछले साल आस्ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों से पाक दौरा रद कर दिया था जबकि आईसीसी ने भी इन्हीं कारणों से चैंपियंस ट्राफी स्थगित करने के बाद इसकी मेजबानी पाकिस्तान से छीन ली थी। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने इससे पहले पिछले माह तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज के लिए पाक का दौरा किया था और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वापस लौटी थी जो पिछले एक साल में किसी विदेशी टीम का पहला टेस्ट दौरा था। पहले ही रद दौरों की मार झेल रहे पाकिस्तानी क्रिकेट की माली हालत अब इस कदर बिगड़ सकती है कि उसे खिलाड़ियों को वेतन देने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
पिछले साल सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान दौरा रद करने वाली टीमों में आस्ट्रेलिया अव्वल रहा। बम विस्फोटों के मद्देनजर विश्व चैंपियन टीम ने अपना दौरा अप्रैल 2009 तक स्थगित कर दिया। विदेशी टीमों के कन्नी काटने की आशंका से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्राफी भी स्थगित करनी पड़ी और बाद में इसकी मेजबानी पाक से छीन ली गई। पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों को साल में एकमात्र सौगात जून में एशिया कप के रूप में मिली जिसमें भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने भाग लिया। इसमें भी मायूसी हाथ लगी जब मेजबान टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी। श्रीलंका ने भारत को हराकर यह टूर्नामेंट जीता।
पिछले साल दक्षिण अफ्रीका से अपनी धरती पर हारी पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराकर किटप्लाय कप जीता। वेस्टइंडीज ने भी सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान आने से इंकार कर दिया जिसके बाद दोनों टीमों में अबुधाबी में तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज खेलनी पड़ी। आस्ट्रेलिया को भी अगले माह पाक का दौरा करना था लेकिन एक बार फिर उसके इंकार के बाद इस सीरीज को अबुधाबी और दुबई में स्थानांतरित कर दिया गया।

Monday, March 2, 2009
चौदहवीं लोकसभा इतिहास के पन्नों में समाहित

पंद्रहवीं लोकसभा के चुनाव की तिथियां आज घोषित हो जाने के साथ ही वर्तमान चौदहवीं लोकसभा के इतिहास बनने में कुछ ही दिन रह गए हैं जिसमे एक क्रिकेट की टीम भर 'ब्लैक इलेवन' को बर्खास्त करने सहित कई अनूठे रिकार्ड बने। वर्तमान चौदहवीं लोकसभा ने अपने ग्यारह सदस्यों को बर्खास्त करने का इतिहास रचा। इस 'ब्लैक इलेवन' में कबूतरबाजी (मानव तस्करी) से लेकर पैसा लेकर सदन में सवाल पूछने जैसे स्तब्धकारी आरोपों से घिरे सदस्यों को सदन के बाहर का रास्ता दिखाया गया। इस दौरान पहली बार संसद में नोटों के बंडल भी लहराए गए। कबूतरबाज़ी मामले में भाजपा सांसद बाबूभाई कटारा को बर्खास्त किया गया। इसके अलावा लोकसभा के दस सदस्य सदन में प्रश्नकाल को कमाई का जरिया बनाने के आरोप में पकड़े जाने पर निष्कासित किए गए। चार अन्य सदस्यों को विभिन्न मामलों में निलंबित किया गया। वर्तमान लोकसभा में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत सदस्यों को मिलने वाले धन का दुरूपयोग किए जाने का घोटाला भी हुआ। चौदहवीं लोकसभा ने एक और अनूठे निष्कासन का भी नज़ारा किया। लोकसभा के पहले 'कामरेड' अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को उनके मूल दल माकपा ने पार्टी से बर्खास्त कर दिया। वाम दलों द्वारा संप्रग सरकार से समर्थन वापस लेने पर अध्यक्ष पद छोड़े जाने का पार्टी का निर्देश नहीं मानने पर माकपा ने यह कार्रवाई की। इस लोकसभा में ही पहली बार अध्यक्ष के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगाकर सम्पूर्ण विपक्ष ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। और पहली बार ही किसी अध्यक्ष ने सदन में हंगामा करने वाले सदस्यों को दोबारा न जीतने का श्राप दिया हालांकि जिसे उन्होंने दूसरे ही दिन वापस भी ले लिया।
Tuesday, February 24, 2009
स्लमडॉग मिलियनेयर ने कर दिया कमाल
अल्ला रक्खा रहमान वैसे तो सिर्फ एक नाम है लेकिन हिंदुस्तानी फिल्म संगीत से जुड़े लोगों के लिए यह नाम कुछ खास मायने रखता है। उन्नीस सौ बानवे में तमिल फिल्म 'रोजा' के संगीतकार के रूप में एक लंबे बालों वाले लड़के ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और उस फिल्म के संगीत ने लोगों से एक वादा किया। यह वादा था फिल्म संगीत को आर्केस्टा की एकरस धुनों से निकाल कर एक ऐसे रूहानियत और पाकीजगी के मुकाम पर ले जाने का जहां वह ईश्वर से साक्षात्कार का माध्यम बन जाए। भविष्य में जब कभी हिंदुस्तानी सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा तो रहमान को सिर्फ इसलिए नहीं याद किया जाएगा कि उन्होंने दो-दो ऑस्कर पुरस्कार अथवा गोल्डन ग्लोब समेत अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। बल्कि उन्हें याद किया जाएगा एक ऐसे संगीतकार के रूप में जिसने समकालीन संगीत के मायने बदल दिए। जिसके संगीत में ईश्वरीय पुकार थी और था राष्ट्र गौरव। ए आर रहमान का जन्म चेन्नई में मलयाली फिल्मों के लिए संगीत रचना करने वाले संगीतकार आर.के. शेखर के बेटे ए.एस. दिलीपकुमार के रूप में हुआ था। महज नौ वर्ष की अवस्था में अपने पिता का सानिध्य खो देने वाले रहमान के परिवार को संगीत उपकरण किराए पर देकर अपना जीवन यापन करना पड़ा लेकिन संगीत तो उनकी रगों में बहता था। एक सूफी संत से प्रभावित रहमान के पूरे परिवार ने उन्नीस सौ नबासी में इस्लाम की दीक्षा ले ली और वर्ष उन्नीस सौ बानवे में उन्हें प्रसिद्ध फिल्मकार मणिरत्नम ने फिल्म 'रोजा' का संगीत देने के लिए आमंत्रित किया। उन्नीस सौ तिरानवे में तमिल फिल्म 'रोजा' के संगीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से शुरू हुआ यह सफर वर्ष दो हजार नौ में 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए ऑस्कर तक पहुंच चुका है।
सर्वश्रेष्ठ संगीत और गुलजार के साथ गीत रचना के दो ऑस्कर पुरस्कार हासिल करने के बाद रहमान ने कहा कि मेरी पूरी जिंदगी प्यार और नफरत के बीच झूलती रही, मैंने प्यार को चुना जिसकी वजह से आज मैं यहां हूं। टाइम मैगजीन द्वारा 'मोजार्ट ऑफ मद्रास' के नाम से पुकारे गए रहमान ने चेन्नई में केएम म्यूजिक कंजरवेटरी के नाम से म्यूजिक स्कूल खोला है, जहां वह संगीत का प्रशिक्षण दे रहे हैं। यही नहीं हाल ही में उन्होंने ए.आर. रहमान फाउंडेशन के नाम से उन्होंने एक संगठन की स्थापना की है जिसके सहारे वह देश से भूख और गरीबी का उन्मूलन करने के प्रयास कर रहे हैं। 'रोजा' के गीत 'दिल है छोटा सा, छोटा सी आशा' शुरू हुआ रहमान का सुरीला सफर 'बांबे', 'जींस', 'रंगीला', 'दिल से', 'ताल', 'लगान', 'जुबैदा', 'युवा' और 'रंग दे बसंती', 'गुरू' जैसी फिल्मों के सहारे जारी है।
मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित ब्रिटिश निर्देशक डैनी बॉएल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' 81वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में छा गई। फिल्म को विभिन्न श्रेणियों में आठ पुरस्कार मिले हैं। 'स्लमडॉग मिलियनेयर' भारतीय राजनयिक विकास स्वरूप की पुस्तक 'क्यू एंड ए' पर आधारित है। बॉएल को सवश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला वहीं भारतीय संगीतकार ए.आर.रहमान को बेस्ट ऑरिजनल स्कोर (सर्वश्रेष्ठ संगीत) के लिए पहला ऑस्कर पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्हें गीतकार गुलजार के साथ 'जय हो' गीत के लिए ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया। रहमान ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, ''मुझे इस समय एक हिंदी फिल्म का डॉयलॉग याद आ रहा है। जिसमें नायक कहता है कि मेरे पास मां है। मेरी मां यहां है, उनका आशीर्वाद मेरे साथ है। यह मेरे लिए खुशी की बात है।'' रहमान ने कहा कि मेरी पूरी जिंदगी प्यार और नफरत के बीच झूलती रही और मैंने प्यार को चुना, जिसकारण मैं यहां हूं। लास एंजेलिस के कोडक थियेटर में रविवार को आयोजित समारोह में साउंड मिक्सिंग के लिए रेसुल पोकुट्टी को ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया है। पोकुट्टी ने इयान टॉप और रिचर्ड प्राइके के साथ ऑस्कर पुरस्कार ग्रहण किया। फिल्म के संपादन के लिए क्रिस डिकन्स को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए एंथनी डॉड मैंटल को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार मिला। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मैंटल ने कहा, ''मैं इस पुरस्कार के लिए हजारों लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिसके बिना यहां तक पहुंचना संभव नहीं था। मैं अपनी पत्नी, मां, पिताजी, भाई, बहन, डैनी बॉएल और उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने फिल्म के निर्माण में सहायता की। 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को सर्वश्रेष्ठ रुपांतरित पटकथा के लिए साइमन ब्यूफॉय को भी ऑस्कर पुरस्कार मिला है।
अब तक ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले भारतीयों के नाम-एक. भानु अथया - वर्ष उन्नीस सौ बानवे में आई रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए।
दो. सत्यजीत रॉय - वर्ष उन्नीस सौ बानवे में सिनेमा में जीवनपर्यत योगदान के लिए मानद 'लाइफटाइम अचीवमेंट' ऑस्कर।
तीन. ए.आर. रहमान - वर्ष दो हजार नौ में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के गीत 'जय हो' के लिए दो ऑस्कर, सर्वश्रेष्ठ संगीत और सर्वश्रेष्ठ गीत (संयुक्त रूप से)।
चार. गुलजार - वर्ष दो हजार नौ में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का ऑस्कर (संयुक्त रूप से), रहमान के साथ।
पांच. रेसुल पोक्कुट्टी - वर्ष दो हजार नौ में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग का ऑस्कर।

Subscribe to:
Posts (Atom)